कवर्धा/कवर्धा जिले के पुलिस द्वारा जिले में अलग अलग कारणों से लोगों की मौत मामले में रखे बिसरा मानव अंग को भू-विलीन किया गया। जिले के अलग अलग थाना में रखे 183 मामलों के बिसरा को दफन करने के बाद विधिवत पूजा कर मृतात्माओं की शान्ति के लिए मंत्रोच्चार के साथ दफन किया गया।

दरअसल जिले में चार साल में कई लोगों की हत्या, एक्सीडेंट सहित कई कारणों से मौत हुई थी जिनके शव का पीएम के बाद भी मौत के कारणों का सही पता नहीं चल पाया था जिसके कारण ऐसे मामले में मृत व्यक्ति के ब्रेन, लिवर, किडनी सहित कई अंगों को बोतल में केमिकल में सुरक्षित रखा गया था। लेकिन 4 साल बाद अब ये सभी मानव अंग की उपयोग में नहीं रहे।
ऐसे में एसडीएम से अनुमति लेकर सभी 183 लोगों के मानव अंगों को विधिवत भूमि में दफन किया गया। जिसमें थाना पंडरिया के- 54, थाना पांडातराई के 36, थाना कुकदुर के -21, थाना कुंण्डा के-04, चौकी दामापुर के -10, थाना कोतवाली का 29, चौकी बाजार चारभाटा का 01, पिपरिया का 24 चौकी दशरंगपुर का 04 (कुल-183) लोगों के अलग अलग कारणों से मौत के बाद थानों में जबत विसरा (मानव अंग) का विधि विधान से पूजा अर्चना करा भू-विलीन कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

