छत्तीसगढ़:शव के किये 10 टुकड़े:बोरियो भरकर अलग अलग जगह फेकें…महज डेढ़ लाख रुपये के लिए युवक की बेहरमी से की हत्या….
दुर्ग/महज डेढ़ लाख रुपए के लिए 6 लोग मिलकर एक युवक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए उसका अपहरण किया और फिर उसकी बेदर्दी से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को 10 से ज्यादा टुकड़ों में कुल्हाड़ी से काटा और उसके शरीर के टुकड़ों को अलग अलग स्थानों पर बोरे में भरकर फेंक दिया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया हैं।
दरअसल, पूरा मामला दुर्ग सुपेला का है, जहां 7 अक्टूबर को परिजनों ने सुपेला थाने में नीलेश डाहरे नामक युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर सुपेला पुलिस ने कार्रवाई की। नीलेश डहरे सुपेला के स्मृति नगर कॉलोनी में रहता है जो म्यूजिशियन भी है और वीडियो एल्बम बनाता है। 7 अक्टूबर को नीलेश लापता हो गया। परिजनों को संदेह हुआ कि पिछले 10 घंटे से नीलेश का कोई अता पता नहीं है और उसका मोबाइल भी बंद है, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल सुपेला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और किसी अप्रिय घटना घटित होने की आशंका भी जताई थी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी पहलुओं का सहारा लिया और नीलेश की कॉल डिटेल निकलवाने पर लोकेशन सिमगा में मिला, जिसके बाद इन्वेस्टिगेशन के आधार पर छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों ने जब बताया तो हत्या के तरीके को सुनकर पुलिस भी स्तब्ध रह गई।
आरोपियों ने पहले नीलेश ढाहरे का अपहरण किया। अपहरण करने के बाद उसकी कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की इतने से भी जब उनका दिल नहीं भरा तो उसके 10 टुकड़े किए और हर टुकड़े को अलग-अलग बोरी में बांधकर अलग-अलग दिशाओं में फेंक दिए। मृतक के शव का धड़ वाला भाग महासमुंद से करीब डेढ़ 150 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे के करीब मिला तो वहीं अन्य हिस्सों को अलग-अलग जगह फेंका गया। कुछ हिस्से को नदी में भी फेंका गया है, जिसकी तलाश अभी पुलिस कर रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों से निलेश ढाहरे ने अमरजीत से कुछ महीने पहले पैसे उधार ले रखे थे, जो अमरजीत बार-बार नीलेश ढाहरे से जब पैसा मांगता तो वह हर बार पुलिस में रिपोर्ट करने की धमकी देता और उसे पैसे नहीं दे रहा था, जिसके बाद आरोपी अमरजीत ने हत्या का मास्टर प्लान बना डाला और नीलेश ढाहरे की बेदर्दी से हत्या कर दी, आरोपियों के द्वारा घटना में उपयोग की गई कुल्हाड़ी, चाकू, डंडे, तलवार, फ़रसा व अन्य औजारों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस शव के अन्य हिस्सों को ढूंढने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
