रायगढ़ । बालू तस्करो पर तहसीलदार द्वारा बड़ी कार्यवाही करने की जानकारी सामने आ रही है! सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा विकासखंड के कंचनपुर घाट से बालू की अवैध तस्करी की सूचना पर तमनार तहसीलदार हा ज पटेल के द्वारा बालू का परिवहन कर रहे लगभर 11 ट्रेक्टरो को सराईडिपा चौंक के आसपास पकड़ा है, जानकारी के मुताबिक बालू परिवहन करने वाली गाड़ियों के पास मौके पर बालू परिवहन के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाना बताया जा रहा है, तमनार तहसीलदार अनुज पटेल के द्वारा पकड़ी गई सभी ट्रैक्टरों को सराईडिपा चौक के समीप स्थित राजकीय स्कूल की परिसर में रखा गया है।

वही पकड़ी गई वाहन स्वामियों में गगन साहू, रोशन नेताम, अजय मित्तल, सागर गुप्त, इमरान खान आदि का नाम सामने आ रहा है तथा आगे की कार्यवाही जारी है।
सारंगढ़ सरिया के तस्करों पर नकेल ढीली –
बिना रॉयल्टी रेत तस्करी मे सरिया और सारंगढ़ क्षेत्र अव्वल है, हा कभी कभी चुनिंदा पुलिसिया कार्यवाही जरूर होती है फिर ढर्रा जस का तस रहता है। रेत तस्कर खुद को नेताओं के करीबी बताकर खुलेआम रेत की तस्करी कर प्रशासन को लाखों करोड़ों का चुना लगाते हैँ। देखना दिलचस्प होगा की इन तस्करो पर कार्यवाही होगी या अभयदान मिलता रहेगा ?
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
