मध्यप्रदेश के शिवपुरी में चार लड़कों की छेड़खानी से परेशान होकर एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी. घटना जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के कनाखेड़ी गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार खेत पर गई अकेली लड़की को पाकर चार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी जिससे बाद युवती ने जहर खा लिया, जिसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ने लगी थी युवती के परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

जहां उसकी उपचार के बाद मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के कनाखेड़ी की रहने वाली 20 बर्षीय युवती 30 अक्टूबर की शाम अपने खेत पर गई हुई थी. इसी दौरान चार युवक ने छेड़छाड़ कर दी. आरोपियों की पहचान अनिकेत सिंह धाकड़ , लवकुश धाकड़ ,भरत धाकड़ अनेक सिंह धाकड़ के रुप में हुई है.युवती को अकेली देख उसके खेत पर जा पहुंचे चारों युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी थी, जिसके बाद उसने जहर खा लिया.
युवती ने पिता को दी थी घटना की पूरी जानकारी
युवती के पिता ने बताया कि जब उसकी बेटी घर पर पहुंची थी तो उसने सिर्फ एक ही बात उससे कही थी कि अब उसका जीने का धर्म नहीं बचा. इसी दौरान छात्रा ने उन्हें अपने साथ हुई घटना के बारे में बताते हुए चार युवकों के नाम भी बता दिए थे. पिता ने बताया कि उसकी बेटी की अचानक से तबीयत बिगड़ने लगी थी 30 अक्टूबर की रात बेटी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था.जहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था. मेडिकल कॉलेज में उसकी बेटी की मौत 31 अक्टूबर की शाम हो गई थी.
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरु की आरोपियों की तलाश
पिता ने बताया कि उपचार के दौरान उसकी बेटी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं रही. उसकी बेटी के साथ इन चार युवकों ने गंभीर वारदात को अंजाम दिया है जिसके बाद उसकी बेटी ने मौत को गले लगा लिया. पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मर्ग कायम कर युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया है.कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद चारों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपित के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
