छत्तीसगढ़/गरियाबंद। हीरा बेचने ग्राहक की तलाश कर रहे तस्कर को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है। एसपी पारुल माथुर को फोन पर सूचना मिली थी कि तस्कर हीरा बेचने ग्राहक की तलाश में मैनपुर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने मैनपुर थान के बरदुला गांव में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आरोपी पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर तस्कर ने अपना नाम नीलम दास कश्यप निवासी देवभोग का बताया। आरोपी के पास से 204 नग हीरा बरामद किया गया है। जब्त हीरे की कीमत 22 लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई है। एसपी पारुल माथुर ने कहा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। बता दें कि अब तक 1316 नग हीरा जब्त किए जा चुके हैं

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
