(राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी के मुखारविंद से-रथ पर सवार होकर ग्राम भ्रमण)

बिर्रा –बिर्रा – सक्ती ज़िले के ग्राम पंचायत अमोदा (हसौद) में समस्त ग्रामवासियों द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन आज कलशयात्रा के साथ शुभारंभ किया गया।कथा व्यास पर राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी के प्रथम आगमन पर ग्रामवासियों ने भब्य स्वागत किया गया कथावाचिका सुश्री देवी जी रथ पर सवार होकर ग्राम भ्रमण किया। जिसमें महिलाएं व युवतियों ने कलश धारण किया। महानदी जैतपुर में वरूण देव का पूजन कर कलश में जल भरकर कथा स्थल पहुंचे। कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्री राधे कृष्णा की रसधारा बहेगी।कथा विवरण में आज 1 नवंबर को कथा महात्म्य,2 को सुकदेव जी व परीक्षित जन्म कथा,3 को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र व प्रहलाद चरित्र,4 को वामनावतार व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,5 को बाललीला,माखनचोरी , गिरिराज पूजन,6 को महारास व श्रीकृष्ण रूक्मिणी मंगल,7 को सुदामा चरित्र ,कथा विश्राम तथा 8 नवंबर को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन होगा।आयोजन को लेकर वरण आचार्य पं कृष्णा दुबे जी द्वारा पूजा अर्चना कर देव आह्वान किया गया। आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




