उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित भोजपुर थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवक ने दृष्टिहीन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर गांव की महिलाएं पहुंचीं तो आरोपी मौके से भाग गया।

पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज लिया है।
पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी चौदह वर्षीय बेटी जन्म से ही दृष्टिहीन है। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने ताऊ के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में हमीरपुर निवासी जाहिद मिल गया। वह किशोरी को खाना खिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। गांव के एक प्लाट में बने कमरे में आरोपी किशोरी को ले गया।
आरोप है कि यहां उसने किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर महिलाएं पहुंचीं तो आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन भी पहुंच गए। वो किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि आरोपी जाहिद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 504 और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




