राज्य सरकार ने तीन साल पहले आत्मानंद स्कूल के जरिए सरकारी स्कूलों को निजी पब्लिक स्कूल की तर्ज पर विकसित किया। अब केंद्र सरकार देशभर में साढ़े 14 हजार पीएम श्री स्कूल खुलवाएगी। जिले में इस योजना के तहत 18 स्कूल खोले जाएंगे । सारंगढ़ और रायगढ़ जिले के 9 ब्लाकों में दो दो स्कूलों को पीएम श्री बनाया जाएगा। मिडिल, प्रायमरी के साथ हाईस्कूल का चिन्हांकन किया जा सकता है। स्कूल प्रबंधन को आनलाइन आवेदन करना होगा।

जिसमें स्कूलों में प्ले ग्राउंड, मार्ड्न साइंस और कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास रुम, लाईब्रेरी, म्यूजिक और स्पोर्टस रूम जैसी सुविधाओं इसमें केन्द्र सरकार सरकारी स्कूलों में उपलब्ध कराएगी। इसके लिए केन्द्र सरकार बजट आबंटित करेंगी। इन स्कूलों का काम 2023 से शुरु हो जाने की बात कही जा रही है, केन्द्र सरकार की योजना के अनुसार 2022 23 से 2026 तक 5 वर्षों की अवधि के लिए देशभर में 27360 करोड़ रुपये की लागत से पीएम श्री (पीएम स्कूल फार राइजिंग इंडिया) योजना प्रोजेक्ट को लागू किया जाएगा।
कुछ दिनों में ही लिंक खोल दिया जाएगा –
दरअसल शिक्षा विभाग के अफसरों के अनुसार केन्द्र सरकार आने वाले कुछ दिनों में ही इसके लिए आनलाइन पोर्टल में लिंक लांच करेगी। उसी लिंक में ही स्कूल प्रबंधक को खुद आवेदन करना होगा, इसमें ब्लाकों के ऐसे स्कूल जिनके पास बड़े भवन है, आसपास इलाकों में पर्याप्त जगह और स्कूल भवन की स्थिति अच्छी है। उन स्कूलों को ही चयन किया जाना है।
जहां आत्मानंद नहीं वहां खुलेंगे पीएम श्री स्कूल –
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के तर्ज पर ही यह स्कूल मॉडन बनाए जाएंगे। ऐसे में ब्लाक मुख्यालय के साथ जो गांव में स्कूल पहले आत्मानंद स्कूलों में चयन हुआ है जिन स्कूलों को आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों में पहले चयन किया जा चुका है, उन स्कूलों को छोड़ करके बचे हुए सरकारी स्कूलों में ही पीएम श्री स्कूलों को खोलने के लिए जिला स्तर के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा गया है।
सीथे आवेदन करना है, हमने भी ब्लाक से लिस्ट मंगाई है स्कूलों प्रबंधक खुद से आवेदन करेंगे लेकिन हमने भी सारे ब्लाको के बीईजो को ऐसे स्कूलों को चिह्मलांकित करके उसका प्रस्ताव को देने के लिए कहा गया है। उसे फिर हम डीईओ अनुमोदन करा करके फिर उसे शासन के पास भेजा जाएगा। अभी हम स्कूलों को यह निर्देश भेज दिया है, सारे ब्लाकों में बीईओ इसपर मानिटरिंग कर रहे है। (एन चौधरी, डीएमसी )
- एसपी सुनील शर्मा के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के कुशल नेतृत्व में सलिहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - August 7, 2026
- आरसेटी में आत्मनिर्भरता का मंत्र: राज्य निदेशक ने प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण-पत्र… - August 7, 2026
- सारंगढ़:मां और शिशु की सेहत पर फोकस, 8 अगस्त को सुरक्षित मातृत्व शिविर… - August 7, 2026




