एसपी श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा व एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर #कापू पुलिस द्वारा ग्राम कुमरता के ग्रामीण से धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से 85,000 रूपये आहरण करने के मामले वाले दो आरोपियों को धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक आवेदक प्रेमसिंह सिदार पिता माधु राम सिदार उम्र 39 वर्ष साकिन कुमरता ने गांव के कैलाश सिदार के द्वारा ग्रामीण बैंक शाखा से फर्जी तरिके से 85,000/- हजार रूपये आहरण कर लिये जाने संबंधी शिकायत पत्र दिया गया था जिसकी जांच दौरान आवेदक, गवाहों का कथन लेकर जांच किया गया जिसमें पाया गया कि गांव का कैलाश सिदार ने प्रेम सिदार को कृषि विभाग से खाद, बीज दिलाउंगा कहकर उसका आधार नम्बर लेकर कुछ फार्म में उसका दस्तख्त कराया और एमशील में अंगूठा का निशान ले लिया कि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग करेगा किन्तु कैलाश सिदार एमशील में लिया फिंगर प्रिंट अपने साथी कीर्तन गुप्ता को रूपये निकालने दे दिया । कीर्तन गुप्ता 21 अप्रैल से 4 मई तक प्रेम सिदार के खाते से 85,000 रूपये निकाल लिया जिसमें 4,000 रूपये कैलाश सिदार को दिया और बाकी रूपये स्वयं खर्च किया । *आरोपी कैलाश सिदार पिता जतन सिदार उम्र 30 साल निवासी कुमरता थाना कापू* के मेमोरंडम पर उसका विवो मोबाइल तथा *आरोपी कीर्तन गुप्ता पिता हेमाल गुप्ता उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम कुडकेल खजरी थाना कांसाबेल जिला जशपुर* के मेमोरंडम पर अंगूठा लगाने का बायोमेट्रिक मशीन, सेन्ट्रल बैंक पत्थलगांव एवं स्टेट बैंक कांसाबेल का पासबुक, मोटर सायकल CG 14-GE-1897 को जप्त कर दोनों आरोपियों को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक बलदेव साय पैंकरा, सहायक उप निरीक्षक बृज किशोर गिरी, आरक्षक विभुति सिंह, हुकुम चंद की अहम भूमिका रही है ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
