आउटर के शिवराजपुर में 15 वर्षीय किशोरी संग दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था। कि बिठूर थाना क्षेत्र के एक गांव में मुंह बोले चाचा ने नौ वर्षीय बच्ची संग दरिंदगी की।

स्वजन ने आरोपित की हरकत देखकर शोर मचाया तो आरोपित मौके से भाग निकला। स्वजन ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पटाखे का लालच दे घर भेजा
गांव में रहने वाले परिवार की नौ वर्षीय बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ धार्मिकस्थल के पास खेल रही थी। इलाके में ही रहने वाला युवक बुधवार रात घर में म्यूजिक सिस्टम बजा रहा था। आरोपित ने छोटी बच्ची को पटाखे का लालच देकर घर भेज दिया और नौ वर्षीय बच्ची को धार्मिकस्थल के पीछे ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपित की हरकत देख स्वजन के उड़े होश
स्वजन बच्ची की तलाश करते हुए धार्मिकस्थल के पास पहुंचे जहां आरोपित की हरकत देखकर होश उड़ गए। स्वजन को देखते ही आरोपित मौके से भाग निकला। स्वजन ने आरोपित बबलू के खिलाफ तहरीर देकर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित राजस्थान में रहकर काम करता था। दीपावली से दो दिन पहले घर आया था। थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित की तलाश की जा रही है।
- वैभव सूर्यवंशी केवल 15 की उम्र में संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी, ईशान किशन करेंगे कप्तानी… - July 30, 2026
- सारंगढ़:नाबालिगों पर सख्ती, सड़क सुरक्षा पर बड़ी पहल: एसपी सुनील शर्मा की मुहिम से जिले में अनुशासन की नई मिसाल… - July 30, 2026
- छत्तीसगढ़:8 माओवादियों ने डाले हथियार, पुलिस के सामने किया सरेंडर; लच्छू और रंगा जैसे कुख्यात भी शामिल… - July 30, 2026




