सारंगढ़ – विगत दिनों युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ का चुनाव परिणाम आने के बाद कल दिनांक 26 अक्टूबर को दिल्ली में साक्षात्कार होने के बाद छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आकाश शर्मा की नियुक्ति हुई है जिसके खुशी के उपलक्ष्य में सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला युवा


कांग्रेस के पदाधिकारीयो एवं सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में मरीजों को फल वितरण कर आकाश शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी गोल्डी नायक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष


ललित साहू, जिला उपाध्यक्ष विजय विक्की पटेल, जिला महासचिव प्रकाश तिवारी, जिला महासचिव बिनोद भारद्वाज, विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र वारे, योगेश मनहर, रामसिंग ठाकुर, डेविड वर्मा, एन.एस. यू.आई धरमजयगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष सत्पुरुष महर्षि, जितेंद्र पुरइन, सागर दीवान, अंकित पटेल, मंजीत , देवचरन, शैलेन्द्र एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- 90 टन LPG गैस गायब: 6 कैप्सूल खाली, 1.5 करोड़ का घोटाला; मालिक समेत कई पर केस… - May 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा… - May 3, 2026
- दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान की चेतावनी, 60 -80 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना… - May 3, 2026
