किसानों को मोदी सरकार इस योजना के तहत दे रही 15 लाख रुपए लोन, जल्द करें अप्लाई, यहां जानें पूरा प्रोसेस…
केंद्र सरकार किसानों के फायदे के लिए बहुत सारे योजनाएं चलाती रहती है। सरकार का ये उद्देश्य है कि किसानों की आय में ज्यादा से ज्यादा वृद्धि हो। तो यदि आप भी किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब केंद्र सरकार किसानों को नया कृषि बिजनेस शुरू करने के लिए 15 लाख रुपये मुहैया करा रही है। तो चलिए हम आपको इस योजना के बारे में आपको बताते हैं।
किसानों को मिलेंगे 15 लाख
किसानों की आर्थिक मदद के लिए सरकार ने ‘पीएम किसान एफपीओ’ स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत फॉर्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। सरकार देशभर के किसानों को नया कृषि बिजनेस शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए 11 किसानों को मिलकर एक ऑर्गेनाइजेशन या कंपनी बनानी होगी। इससे किसानों को कृषि से संबंधित उपकरण या फर्टिलाइजर्स, बीज या दवाएं खरीदने में भी काफी आसानी होगी।
ऐसे करें आवेदन
– सबसे पहले राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
– अब होम पेज पर एफपीओ के विकल्प पर क्लिक करें।
– अब आप ‘रजिस्ट्रेशन’ के विकल्प पर क्लिक करें।
– अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
– अब आप फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को भरें।
– इसके बाद आप पासबुक या फिर कैंसिल चेक एवं आईडी प्रूफ को स्कैन करके अपलोड करें।
– अब आप सब्मिट के विकल्प पर क्लिक करें।
ऐसे करें लॉग इन
– अगर आपको लॉगिन करना है तो सबसे पहले राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
– इसके बाद आप एफपीओ के विकल्प पर क्लिक करें।
– अब आप लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
– इसके बाद आपके सामने लॉग इन फॉर्म खुलेगा।
– अब इसमें यूजरनेम पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
– इसके साथ ही आप लोग इन कर लेंगे।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
