कलक्टर रजत बंसल के निर्देश पर आज सिमगा में खाद्य औषधि प्रशासन,राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम सिमगा नगर के मेडिकल स्टोर्स सहित मिठाई दुकानों मं दबिश दी गयी। इस दौरान गायत्री मेडिकल स्टोर म॑ प्रतिबंधित नशीली दवाई मिली। एवं क्रय विक्रय के संबंध में भी रसीद नहीं मिली जिस पर ड्रग इंस्पक्टर ने ड्रग एवं कॉस्मटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। इसके साथ मेडिकल संचित मेडिकल, शारदा मेडिकल, साथ ही दुर्गा स्वीट्स सिमगा 5 हजार रुपए, अमित स्वीट्स 3 हजार, जैन होटल 1 हजार रुपय,वायजीएन होटल को 2 हजार, स्वीटी आइसक्रीम पार्लर 1 हजार,श्यामू होटल का 5 सो रूपए का फाइन लगाया गया है। उक्त निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा , औषधि निरीक्षक किशोर ठाकुर,राजस्व से श्रीधर पंडा, पुलिस एवं नगर पंचायत की टीम मौजूद थी।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
