जगन्नाथ बैरागी
बरमकेला। डॉ. शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला में आज जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा,एसडीओपी,कोतवाली थाना प्रभारी, थाना बरमकेला की टीम पहुंच कर साइबर क्राइम कार्यशाला के संबंध में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, जनभागीदारी अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, प्राचार्य एवं स्टाफ उपस्थित थे। महिलाओं पर होने वाले अपराध से अपने आप को कैसे सुरक्षित रख सके ? छात्र-छात्राओं को अभिव्यक्ति एप डाउनलोड करने को कहा। इसका उपयोग करके हम स्वयं और दूसरों की रक्षा कर सकते हैं। एप में आनलाइन शिकायत, महिला सुरक्षा दिया गया है। आनलाइन शिकायत में घर से ही शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन फाड, वालेट/ यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी से बचने के लिए छात्रों को सावधानी बरतने की जानकारी देते हुए फेसबुक हेकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्सएप हेकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी। फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रेप के संबंध में साइबर अपराध की जानकारी दी। तथा सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायामेट्रिक, यूपीआई संबंधी फाड के प्रति जागरूक किया । फोन कॉल के माध्यम से होने वाले फ्राड, पालिसी, चिट फंड, लाटरी का लालच देकर की जाने वाली जालसाजी, ऑनलाइन एप के माध्यम से सामान खरीदने व बेचने से संबंधित फ्राड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधो के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ के एस पी राजेश ककरेजा, डी एस पी मनीष कूंबर, बरमकेला थाना प्रभारी एल पी पटेल, कोतवाली निरीक्षक विजय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य कैलाश डा शक्राजीत नायक, जनभागीदारी अध्यक्ष किशोर पटेल ,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ताराचन्द पटेल, महाविद्यालय के प्राचार्य एस एल सोनवाने, आत्मानंद इंलिश स्कूल के प्राचार्य नरेश चौहान , प्रोफेसर चन्द्रशखर पटेल, प्रोफसर गुप्ता सहित कालेज के समस्त प्राफसर एवं स्टाफ तथा बच्चे उपस्थित रहे।
- थाना प्रभारी प्रमोद यादव की पुलिसिंग का दमदार असर, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,8 बाइक बरामद… - October 14, 2026
- राष्ट्रीय महासचिव लखन दास जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर दिग्गज समाजसेवी रामरंग वैष्णव एवं पूर्व एसडीओपी सविता दास छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा में शामिल…अन्य संगठन के अध्यक्ष पद के दोनों मजबूत दावेदारों ने थामा महासभा का दामन…वैष्णव समाज और जनसेवा के लिए केवल 5811 ही सच्चा मंच – रामरंग - October 14, 2026
- दिव्यांगजनों को मिली सौगात, सहायता उपकरणों से लेकर आर्थिक मदद तक का लाभ…सारंगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, 281 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित… - October 14, 2026
