सारंगढ़: ग्राम पंचायत बरभांठा (अ) के ग्रामीणों ने सारंगढ़ कलेक्टर, एसडीएम और जनपद सीईओ को ग्राम पंचायत बरभाठा (अ) मे हुवे फर्जीवाड़ा के तारतम्य मे शिकायत की है


ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार –

जब राज्य शासन के समस्त कर्मचारी अधिकारी जब हडताल पर थे, उस दौरान ग्राम पंचायत बरभांठा अ’ के सरपंच राजेन्द्र कुर्रे एवं सचिव आलोक थवाईत के द्वारा मिलीभगत कर गुपचुप तरीके से शौचालय निर्माण कार्य की राशि 550,000 (पाँच लाख पचास हजार रूपये को नेफ्ट के माध्यम से आहरण कर गबन क़र लिया गया है। जबकि सरपंच सचिव को नेफ्ट के माध्यम से रकम निकालने का कोई अधिकार है, केवल जनपद पंचायत द्वारा ही पंचायत के खाते में उक्त राशि को भेजा जाता है।

शिकायत मे यह भी कहा गया है कि
सरपंच राजेन्द्र कुर्रे एवं सचिव आलोक थवाईत के द्वारा 15 वें वित्त की राशि को भी नेफ्ट -के माध्यम से आहरण किया गया है तथा 15 वें वित्त की राशि से ग्राम पंचायत बरभाठा “अ’ में किसी प्रकार का कोई भी गिर्भाण / विकास कार्य नहीं करवाया गया है कहकर शिकायत कर्ताओं ने जांच की मांग भी की है।

आंगनबाड़ी एवं लायब्रेरी भवन निर्माण अपूर्ण –

शिकायत मे यह भी आरोप है कि छ0ग० शासन के आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम बरभांठा “अ” में आंगनबाड़ी कार्य एवं लायब्रेरी भवन निर्माण कार्य किया जाना था, किन्तु सरपंच – सचिव के द्वारा आज पर्यन्त तक आंगनबाड़ी एवं अन्य निर्माण कार्य आरंभ ही नहीं किया गया है. निर्माण कार्य पूण॑ हो गया कहकर कागजी कार्यवाही करते हुये जनपद पंचायत सारंगढ़ को भेज दिया गया हैं। तथा सम्पूर्ण राशि को आहरण कर आपस मे बंदरबाट कर दिये है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर सारंगढ़, एसडीएम एवं जनपद सीईओ को ग्राम पंचायत बरभांठा “अ” मे निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही की मांग की है ताकि नवीन जिले सारंगढ़ बिलाईगढ़ की जनता के समक्ष एक अच्छा सूचना जा सके और अन्य भ्रस्टाचारियों का मनोबल टूट सके।
- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




