सारंगढ़ : ठग आम पब्लिक को लूटने तरह तरह हथकंडे अपनाते रहते हैँ, कभी सीम, कभी ए टी एम, खाते का नवनीकरण…
लेकिन अब पंचायत मे काम पास कराने के नाम से भी पैसे की मांग की जा रही है, वो भी खुद को कलेक्टर बताकर…

जी हां सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में एक ऐसा वाइस कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो रहा है जिसमे सरपंच को फोन लगाकर अज्ञात व्यक्ति स्वयं को कलेक्टर बोल रहा हूं। तुम्हारा 42 लाख का निर्माण कार्य तुम्हारा पास हो गया है। अगर पैसे दोगे तो पंचायत एजेंसी करवाएंगे अन्यथा पीडब्लूड़ी विभाग को कार्य सौपेंगे कहकर बकायदा लालच और डर दिखाया जा रहा है। पंचायत एजेंसी को निर्माण कार्य देने के लिए 15 हजार की मांग की जा रही है, पैसे को आनलाइन ट्रांजेक्शन करने कहा जा रहा है। आपको बता दे ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच को फर्जी कलेक्टर बन कर 15 हजार रुपये का मांग किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सारंगढ़ क्षेत्र के लगभग 20 से 25 सरपंचों के पास काल किया जा रहा है। जिस पर सभी जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना अनिवार्य है। तथाकथित फर्जी कलेक्टर पर जल्द पुलिस मे शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
