सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में भाजपा का नया जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में सरिया के धाकड़ नेता जगन्नाथ पाणीग्राही, डॉ जवाहर नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण नायक, भूतनाथ पटेल सहित कुछ दावेदारो के नाम की चर्चा प्रदेश नेतृत्व के सामने हुआ।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला का विरोध प्रदर्शन कर नये जिला मे शामिल नही होने के लिये आंदोलन करने वाले भाजपा नेताओ को सिर्फ इसी कारण से किनारे किया गया कि वे सभी नये जिले का विरोध कर रहे थे। ऐसे मे इन चेहरों को दायित्व देने से गलत संदेश भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जाता। इस कारण से नये जिला का विरोध करने वाले नेताओ को जिलाध्यक्ष पद से दूर रखा गया। बताया जा रहा है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के विरोध में वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही के द्वारा बकायदा जनहित याचिका माननीय हाईकोर्ट मे लगाया गया था। वही पूर्व विधायक डां. जवाहर नायक बरमकेला मे जिला विरोधी मंच के आंदोलन मे शामिल भी हुए थे। ऐसे मे भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सामने सरिया-बरमकेला के भाजपा नेताओ को किनारे करने के सिवा और कोई चारा नही था। सारंगढ़ भाजपा नेताओ
की बदहाली और सरिया-बरमकेला के भाजपा नेताओ का सारंगढ़ जिला का विरोध करना ही सुभाष जालान के ताजपोशी का महत्वपूर्ण कारण बना।

- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मौसेरे भाई-बहन की शादी अमान्य लेकिन पत्नी को देना पड़ेगा गुजारा भत्ता… - May 4, 2026
- छत्तीसगढ़ की चार शुगर मिलों पर किसानों का 83 करोड़ से अधिक बकाया, भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी… - May 4, 2026
- लव स्टोरी, साथ में किया प्यार फिर प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से एक साथ कूद कर की आत्महत्या… - May 4, 2026
