रायगढ़ : सरपंच, सचिव और पटवारी पटवारी ने वन अधिकार पट्टा बनाकर अपने रिश्तेदारों के नाम कर दी शासकीय भूमि…सैकड़ों की संख्या मे ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट….
रायगढ़। ग्राम सम्बलपुरी के वासियों ने ग्राम संरपच श्रीमती सहोदरा राठिया, एवं सचिव तथा तत्कालीन पटवारी हरीश चन्द्रा द्वारा वन अधिकार की भूमि को जप्त कर अपने ही परिवार वालों के नाम से पट्टा बनवाने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत लेकर सैकड़ों की संख्या महिला-पुरुष मंगलवार को दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले से अवगत कराया। ग्रामीणों ने ज्ञापन के जरिये संरपच, सचिव और पटवारी द्वारा फर्जी पट्टा बनवाने एवं फर्जी ग्राम सभा करने के खिलाफ जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करने की मांग की। जिसपर कलेक्टर ने ग्राम वासियों को जल्द उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों के द्वारा कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि उन्हें मामले की जानकारी 15 अक्टूबर को हुए, ग्राम वासियों को पता चला की उनके ही ग्राम के सरपंच, सचिव, एवं पटवारी के द्वारा गांव के शासकीय भूमि को अपने परिवार वालों के नाम से किया जा रहा है।
करीबी रिश्तेदारों के नाम कर दी शासकीय भूमि
1. श्रीमती बंसतकुवंर पति घासिराम खसरा नं. 244 रकबा 1.553 है. भूमि को (संरपच की सास ) के नाम पट्टा जारी किया गया है। तथा पूर्व में खसरा नं. 242 रकबा 0.409 हे को अपने ससूर घासिराम के नाम पर किया गया था। जिसका वन अधिकार पट्टा प्राप्त हो गया है।

2.श्रीमती भगवती पटेल पति राजेश पटेल खसरा नं. 254 रकवा 1.558 हे. भूमि को (सचिव की पत्नी) के नाम प्रस्ताव किया गया है।

3.मनबोध राम आ. सहरता खसरा नं. 248 रकबा 0.771, खसरा नं. 247 रकबा 2.023 हे. भूमि को (पटवारी का रिश्तेदार) के नाम पर प्रस्ताव किया गया है।
4. श्रीमती सोनिया खड़िया पति जैनेलाल खसरा नं. 242 में से रकबा 0. 405 हे. भूमि (ग्राम से बाहर के व्यक्ति ) के नाम पर पट्टा जारी हो गया है।
भागवत चौहान पिता मंगल खसरा नं. 50 रकबा 0.809 हे. भूमि को ग्राम सम्बलपुरी के रहने वाले के नाम पर प्रस्ताव किया गया है।
श्रीमती मालती पति टिकाराम खसरा नं. 110 रकबा 0.203 हे. भूमि को ग्राम सम्बलपुरी के रहने वाले के नाम पर प्रस्ताव किया गया है।
शिव शंकर पिता घुरुऊ खसरा नं. 50 में से रकबा 0.405 हे. भूमि को ग्राम सम्बलपुरी के रहने वाले के नाम पर पट्टा प्राप्त किया गया है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
