बिलासपुर। जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आए दिन दोनों में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। इस बीच बच्ची को जूस पिलाने की बात को लेकर फिर झगड़ा हो गया, तब युवक ने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। इस काम में युवक की दीदी-जीजा और भांजी ने भी साथ दिया है। पुलिस ने इस मामले में चारों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। रामायण चौक निवासी भूपेश ओझा(43) शनिवार को दोपहर के वक्त अपनी पत्नी प्रीति ओझा(35) को लेकर अस्पताल पहुंचा था। भूपेश किसी प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। उसने अस्पताल में बताया कि प्रीति बाथरूम में गिरकर घायल हो गई है। इसके बाद डॉक्टरों ने जब प्रीति को देखा, तब पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है। फिर उसका पीएम किया गया। चूंकि मामला संदिग्ध लगा रहा था। इस वजह से अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दी। शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, सोमवार को जब पीएम रिपोर्ट भी आ गई। पीएम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। ये पता चलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले उसके पति भूपेश को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में भूपेश बार-बार अपना बयान बदल रहा था। इसी वजह से पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने भूपेश से सख्ती से पूछताछ की। तब भूपेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

