सारंगढ़: छत्तीसगढ़ मे बच्चों और महिलाओं पर हो रहे यौन हिंसा को देखते हुए मंगलवार 18 अक्टूबर को एसपी के निर्देश पर सारंगढ़ पुलिस ने स्कूली बच्चो को बैड टच और गुड टच के बारे में जानकारी दी।
बच्चों के लिए आज का माहौल काफी खराब हो गया है। स्कूल, पार्क यहां तक कि घर में भी बच्चे सुरक्षित नहीं रहे हैं। ऐसे में बच्चों को खासतौर पर लड़कियों को सेक्शुअल यानि यौन शोषण के बारे में बताना बहुत जरूरी है। अब लड़कियों ही नहीं लड़कों को भी यौन शोषण का शिकार बनाया जा रहा है इसलिए सारंगढ़ के शास. कन्या शाला मे स्वयं एसपी ने छात्राओं को गुड और बैड टच के बारे मे बताया। श्री कुकरेजा ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति परेशान करता है। छींटाकशी करता है, तो उसके बारे में तत्काल बेहिचक पुलिस को सूचना दें, ताकि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।

एसपी ने छात्रों से अपने स्कूली दौर की बात शेयर की –

पुलिस अधीक्षक श्री कुकरेजा ने बच्चो को कहा की वे स्वयं भी आप की तरह ऐसे ही एक स्कूल से पढ़कर निकले हैँ। आप बच्चो को देखकर उन्हे अपने स्कूली दिनों की याद आ गयी। आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें, उन्हे किसी गुंडे, बदमाश से डरने की आवश्यकता नहीं है। एसपी ने
छात्राओं को बताया कि कोरोना काल में हम सब मोबाइल फ्रेंडली हो गए हैं इससे बहुत से साइबर क्राइम बढ़े हैं और पोस्को एक्ट के अपराधों में भी वृद्धि हुई है। इससे जागरूक रहकर ऐसे अपराधों से बचने व कोई घटना होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने की आवश्यकता और यह भी कहा कि आने का उद्देश्य एक है कि शाला की बालिकाओं के मन में जो भी शंका समस्या खुलकर बात करें ,पुलिस को देख कर कोई भी भय शंका नहीं हो पुलिस को अपना मित्र समझे और अपनी समस्या आसानी से बता सके।

स्कूल के अंदर या बाहर कहीं भी कोई मनचला अगर आपको परेशान करे या छेड़े तो आप बेझिझक पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराएं या एसपी कार्यालय मे भी सीधे जाकर मुझसे भी शिकायत कर सकते हैँ।

क्या होता है बैड टच और गुड टच –
जब आपको कोई ऐसे टच करे जिससे आपको उससे बुरा लगे तो ये बैड टच हो सकता है। साथ ही अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके प्राइवेट पार्ट्स को गलत तरीके से छूने की कोशिश करे तो यह बैड टच की श्रेणी में आता है। वहीं अगर कोई आपके साथ गलत हरकत करें और बोले कि किसी को बताना मत, तो ये भी बैड टच होता है।
जब आपको कोई टच करे और उससे आपको अच्छा लगे तो ये गुड टच होता है। कोई आपको प्यार करने के लिए मदद करने के लिए आपको टच करता है तो आप इसे गुड टच कहेंगे।
आज के कार्यक्रम मे एसपी श्री राजेश कुकरेजा के साथ, कोतवाली थाना प्रभारी श्री विजय चौधरी, श्री अरुण गुड्डू, श्री पुरुषोत्तम राठौर,महिला कांस्टेबल सरोजनी सिदार, दिलेश्वरी पंकज समेत प्रिंसिपल, शिक्षक, शिक्षिका और भारी संख्या मे स्कूली बच्चे मौजूद थे।
- एसपी सुनील शर्मा के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के कुशल नेतृत्व में सलिहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - August 7, 2026
- आरसेटी में आत्मनिर्भरता का मंत्र: राज्य निदेशक ने प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण-पत्र… - August 7, 2026
- सारंगढ़:मां और शिशु की सेहत पर फोकस, 8 अगस्त को सुरक्षित मातृत्व शिविर… - August 7, 2026




