रायपुर। राज्य सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि का तोहफा दिया है। महंगाई भत्ते में 5% की वृद्धि की गई है। अब राज्य के कर्मचारियों को 33% महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके लिए वित्त विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। यह आदेश यूजीसी, एआईसीटी कार्यभारित और आकास्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों पर भी लागू होगा। राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ गया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 33 प्रतिशत हो गया है। इससे पहले अगस्त महीने कर्मचरियों का डीए 22 प्रतिशत से 28 प्रतिशत किया गया था। अब ये महंगाई भत्ता 33 प्रतिशत हो गया है।

आपको बता दें कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की तरफ से महंगाई भत्ता को लेकर पिछले दिनों आंदोलन किया गया था, आपको बता दें कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की तरफ से महंगाई भत्ता को लेकर पिछले दिनों आंदोलन कि या गया था, जिसमें दीपावली पूर्व डीए की बात पर सहमति बनी थी। राज्य सरकार से हुए समझौते के बाद डीए बढ़ गया है। महंगाई भत्ता की बढ़ोत्तरी पर कमल वर्मा ने खुशी जताते हुए कहा है कि राज्य सरकार से हुए समझौते के अनुरूप डीए बढ़ गया है। सरकार का हम धन्यवाद देते हैं। उम्मीद करते हैं कि जल्द अन्य मांगें भी पूरी हो जायेगी। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रयास से अब तक 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। जल्द ही अन्य सुखद परिणाम भी आयेंगे।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

