रायगढ़। अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोडकर नकदी सहित सोना चांदी के गहना पार कर दिया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार कोतरारोड थाना क्षेत्र के ग्राम सरवानी निवासी यशोदा पटेल पिता स्व. सुरत लाल पटेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार को दोपहर में उसका पूरा परिवार घर में ताला लगाकर शिव बिहार कालोनी निवासी अपनी
दीदी के घर आए हुए थे, ऐसे में जब रविवार को सुबह अपने घर पहुंचे तो देखे कि मेन गेट का ताला टूटा है, वहीं जब घर के अंदर प्रवेश किया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था, वहीं आलमारी में रखे अज्ञात चोरों ने सारा सामान को बाहर निकलते हुए अलमारी के लाकर से 23 हजार रुपए नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात सहित करीब 55 हजार का माल पार कर दिया है। घटना की सूचना पर कोतरारोड पुलिस ने मोके पर पहुंचे कर मामले की जांच करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
