कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिले में अवैध रेत के खनन एवं परिवहन के मामलों में तेजी से कार्यवाही की जा रही है। अवैध खनन और भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा विगत एक सप्ताह से सख्त कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा कशडोल तहसील क्षेत्र में अवैध परिवहन करते हुए 5 वाहनों को जप्त किया गया है। जिसमें 4 हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर शामिल है। जिला खनिज अधिकारी के के बंजारे के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई किया गया है। खनिज अधिकारी श्री बंजारे ने बताया की उक्त
वाहनो में 4 हाइवा एवं 1 ट्रैक्टर में रेत
का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उक्त अवैध परिवहन हो रहे वाहनों से लगभग 1 लाख 20 हजार जुर्माने किया। सभी वाहनों को जब्त कर निकट थाना में सुपुर्दगी में रखा गया है। उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के अंतर्गत किया गया है। इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा हही है। गौरतलब है की कलेक्टर श्री रजत बंसल ने जिले में रेत सहित अन्य अवैध कारोबार के मामले में अधिकारियों को कड़ी कार्राई करने के निर्देश जारी किए हैं। श्री बंजारे ने कह्म है कि ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी। अवैध रेत खनन एवं मठम,घचुनापरत्थर उत्खनन करने वालों पर प्रशासन की ऐैनी नजर है और ऐसे अवैध धंधे एवं परिवहन करते पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




