रायगढ़। जिला प्रशासन प्रदेश के मुखिया से असलियत छिपा रही है। देश का भविष्य, नौनिहाल की हालत देख लगता है यही है छत्तीसगढ़ की पहचान। जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूर लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र का आदिवासी गांव लामीदरहा के प्राथमिक शाला भवन पिछले 2 वर्ष से जर्जर स्थिति में है। वहीं पिछले वर्ष ही भवन के छत भरभराकर कर गिर गया था।
इस घटना को लेकर स्कूल के प्रधान पाठक मदन पटेल, सोनिया खड़िया ग्राम सरपंच और ग्रामीणों ने कई बार विधायक चक्रधर सिदार, कलेक्टर व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम भी ज्ञापन देकर नए भवन स्वीकृति की मांग करते आ रहे हैं। बार-बार पत्र व्यवहार के बाद भी प्रशासन के कानों में जूं तक नही रेंग रही है। सरपंच सोनिया खड़िया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन के बाद भी किसी तरह की कोई व्यवस्था शिक्षा विभाग द्वारा नही की गई है। पालकों ने तो अपने बच्चों को स्कूल भेजना भी बन्द कर दिया था।

जिला शिक्षा अधिकारी आरपी आदित्य से जब इस जर्जर स्कूल को लेकर पक्ष जानने की कोशिश की गई है तो उन्होंने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कहकर बला टाल दी और कैमरे के समाने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया । आपको बता दें कि यह विद्यालय भवन 2003 में निर्माण किया गया था जो बहुत ही घटिया तरीके से बना था, इस भवन में कॉलम भी नहीं लगी है। सीमेंट की मात्रा भी कम होने के कारण दीवारों व छतों में दरारें आ गयी है। इस विद्यालय में 37 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। प्रधान पाठक सहित 4 शिक्षक पदस्थ हैं। विद्यालय में बाउंड्रीवाल नहीं है भवन के किनारे से ही ट्रैक्टर व अन्य वाहन गुजरते हैं। शौचालय की हालत भी दयनीय है। टूट-फूट कर जर्जर हो गया है।
बारिश होने की स्थिति में शौचालय भी नहीं पहुंच सकते। मध्यान्ह भोजन रसोईघर भी जीर्णशीर्ण स्थिति में है। सरपंच द्वारा हमेशा से ही कलेक्टर व जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को समय-समय पर इन समस्याओं से रूबरू कराती आयी है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जनपद पंचायत रायगढ़ ने पत्र के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ को दिनांक 31 मई 2022 को इस जर्जर हो चुके शाला भवन की लिखित जानकारी दे दी है बावजूद इसके शिक्षा विभाग के आला अधिकारी आंखे मूंदे हुए हैं किसी बड़ी घटना के इंतजार में ?
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

