सारंगढ़। दोस्ती की महिमा तो पुराणों मे वी वर्णित है लेकिन वर्तमान युग मे दोस्ती को कलंकित करने वाली हज़ारों घटना के बीच अब पवित्र रिस्ता का भी दम घुटने लगा है, कुछ ऐसी ही घटना सारंगढ़ क्षेत्र मे घटित हुई। ग्राम गोड़म के दुर्गा दर्शन गये महकमपुर के करन अजय को पुरानी रंजिश रखे दोस्तो ने दुर्गा पंडाल के पीछे ले जाकर जमकर मारपीट किया। जिससे प्रार्थी करन अजय के सर मे चोट आई हे। सिटी कोतवाली सारंगढ़ मे प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी पुरेन्द्र, निर्भग, शिवा ओर अजय निराला के खिलाफ भादवि की धारा 294,323,34,506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

इस संबंध मे महकमपुर के करन अजय उम्र 17 वर्ष पिता हुलास राम अजय ने सिटी कोतवाली सारंगढ़ में शिकायत किया कि वह महकमपुर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ का निवासी हूं तथा कक्षा 11 वीं का छात्र है दिनांक बीते 4 तारीख को रात्रि करीब 10.30 बजे उसक दोस्त गोड़म निवासी पुरेन्द्र फोन कर गोड़म दुर्गा देखने बुलाया था। रात्रि करीब 11.00 बजे वह गोडम दुर्गा देखने गया वहां उसका दोस्त पुरेन्द्र, निर्भण, शिवा, अजय निराला लोग मिले उनके द्वारा करन को पुरानी रंजिश को लेकर दुर्गा पंडाल के पीछे ले जाकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर
जान से मारने की धमकी देते हुए चारों लोग मिलकर हाथ मुक्का व चुड़ा से मारपीट किये है। जिससे करन के सिर में चोंट आया है, मारपीट के दौरान करन का बीवो कम्पनी का मोबाईल व मोबाईल के कव्हर में रखा नगदी रकम लगभग 500 रूपये रखा वही नही मिला। करन के रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली सारंगढ़ मे प्राथीं की शिकायत पर आरोपी पुरेन्द्र, निर्भय, शिवा और अजय निराला के खिलाफ भादवि की धारा 294,323, 34,506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
- अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, ग्रामीणों के साथ किया राम नाम जाप… - September 26, 2026
- पवनी में सेवा संकल्प का असर, 190 से ज्यादा लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच… - September 26, 2026
- कनकबीरा चौकी के नवीन भवन को संवारने वाले प्रभारी टीकाराम खटकर का सरिया तबादला..उद्घाटन का नहीं मिला अवसर, पर जनता के दिलों में बनाई अमिट पहचान.. - September 26, 2026
