छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव श्री मनोज कुमार सोनी ने सभी संचालको को अधिसूचना जारी करते हुवे निर्देशित किया है कि भारत सरकार उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार करने का निर्णय लिया है, जो कि आगामी 03 माह अक्टूबर 2022 से दिसम्बर 2022 तक किया गया है।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ राज्य के उचित मूल्य दुकानों में माह अक्टूबर 2022 का खाद्यान्न का भण्डारण किया जा चुका है।


इस कारण से माह अक्टूबर 2022 में नियमित मासिक खाद्यान्न का वितरण निर्धारित उपभोक्ता दर पर किया जाएगा, और माह अक्टूबर 2022 के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के चावल का निःशुल्क वितरण माह नवम्बर 2022 में किया जाएगा।
अर्थात इस माह मिलने वाला निःशुल्क अतिरिक्त चावल आगामी नवम्बर माह से मिलेगा….

- रेड़ा में गूंजे “राधे-श्याम” के जयकारे: रुक्मणी विवाह प्रसंग में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत संगम… - May 9, 2026
- “आखिर इतनी जल्दी क्या थी?” — सारंगढ़ में कलेक्टर ट्रांसफर पर उठे सवाल, जनता बोली: विकास की रफ्तार से घबरा गई व्यवस्था! - May 9, 2026
- “हाइड्रोसील मुक्त” बनेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़ : 18 मई से जिला अस्पताल में शुरू होगा निःशुल्क ऑपरेशन अभियान… - May 9, 2026
