गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह जिले में शादी रचा कर नाबालिग लड़की को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पचंबा पुलिस ने 3 महिला सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

जेल भेजे जाने वाले आरोपियों में 4 आरोपी मध्य प्रदेश, 2 राजस्थान, 3 बिहार और 3 आरोपी गिरिडीह जिले के गावां और बेंगाबाद के रहने वाले हैं. इस घटना की जानकारी एएसपी हरीश बिन जामा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.
एएसपी ने बताया कि 5 जुलाई को पचंबा थाना क्षेत्र के नारोबाद गांव से एक 12 वर्षीय नाबालिग गायब हो गई थी. 14 जुलाई को नाबालिक की मां ने थाने में शिकायत की थी. मामले की पड़ताल में पता चला कि एक गिरोह का इसमें हाथ है. फिर कांड संख्या 90/022 धारा 363/365/34 के तहत मामला दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस दौरान गुप्त सूचना पर मीर होटल में छापेमारी कर मीना देवी, प्रीति कुमारी और उसके सहयोगी ललिता कुमारी, भोला दास उर्फ भोला कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. पूछताछ में भोला दास उर्फ भोला कुमार ने बताया कि नाबालिग की हमलोगों ने बिहार के गया जिला निवासी शंकर चौधरी से शादी करा दी, जो उसे राजस्थान में बेचने की तैयारी में है.
इस घटना को लेकर गिरिडीह जिले में हड़कंप मचा हुआ है. आपको बता दें कि इसी तरह गिरोह के द्वारा सुदूरवर्ती इलाकों में रह रहे आदिवासी नाबालिग बच्चियों को लालच व प्रलोभन तो कभी शहरों में नौकरी दिलाने के नाम पर उन्हें झांसे में लेकर बेच दिया जाता है. इस प्रकार लगातार मानव तस्करी का धंधा गिरिडीह जिले के सुदूरवर्ती इलाकों में लगातार फल फूल रहा है. कभी-कभी तो थाने में शिकायत करने के बावजूद मामला फाइलों में सिमट कर रह जाता है.
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

