रीवा के बिछिया में अवैध संबंध के चलते महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की गला घोंटकर हत्या कर दी. महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है. पुलिस का कहना है कि ससुर को महिला के अफेयर की भनक लग गई थी. इसलिए वे विरोध करते थे. जिसके बाद गुस्से में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया और उन्हें मार डाला.

मध्य प्रदेश के रीवा में 22 अगस्त को बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि बहू ने ही प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की गला घोंटकर हत्या कर की थी. दरअसल, महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है. इस बीच, उसका 10 साल छोटे युवक के साथ अफेयर शुरू हो गया, जिसका ससुर विरोध करता था. मामला बिछिया थाना क्षेत्र के भटलो गांव का है.
एसएसपी नवनीत भसीन ने बताया कि अवैध संबंध के चलते बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की हत्या की. 23 अगस्त की सुबह जब पोता दादा के कमरे में गया तो देखा कि उनका शव बेड पर पड़ा है. पोते ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी पहुंच गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो बहू ने बताया कि उसे इस बारे में कुछ पता नहीं है. क्योंकि वह अपने कमरे में सो रही थी. महिला इस दौरान रोने का नाटक करने लगी. कहने लगी कि पता नहीं किसने ससुर की हत्या कर दी है.
आरोपियों ने कबूल किया जुर्म
पुलिस का कहना था कि जांच में बहू की गतिविधियों पर शक हुआ तो उसका फोन ट्रेस करना शुरू किया. हालांकि, कुछ दिन तक बहू ने फोन पर किसी से बात नहीं की. लेकिन बाद में वह फिर से प्रेमी से बातचीत करने लगी. पुलिस को गांव वालों ने भी बहू के अफेयर के बारे में जानकारी दी थी. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
सुबह होने से पहले प्रेमी को भगाया
आरोपी महिला ने बताया कि ससुर को उसके अफेयर की भनक लग गई थी, जिसके बाद उन्होंने विरोध किया. महिला का कहना था कि ससुर उसके प्यार में रोड़ा बन रहे थे, इसलिए उसने हत्या करने की प्लानिंग की. फिर 22 अगस्त को प्रेमी को घर बुलाया. रात को जब ससुर सो रहे थे तो दोनों ने उनका गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद दोनों ने उसी कमरे में संबंध भी बनाए. सुबह होने से पहले ही प्रेमी वहां से भाग गया.
एसएसपी नवनीत भसीन ने बताया कि फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है. दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
