रायगढ़:- छत्तीसगढ़ में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होना है। जिसके लिए प्रदेश सरकार के साथ-साथ प्रदेश संगठन भी अभी से अपने स्तर पर कमर कस कर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को लगाकर प्रत्येक बूथों पर अपनी पकड़ सुनिश्चित करने हेतु तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ महिला काँग्रेस की प्रदेशाध्यक्षा फूलोदेवी नेताम ने पिछले दिनों अपने सभी जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक ली, और सभी को आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी किए और अपने-अपने जिलों में बैठक कर आगे की रणनीति के लिए तैयारी करने के निर्देश जारी किए।

उसी के संदर्भ में रायगढ़ महिला काँग्रेस की जिलाध्यक्षा रानी चौहान के नेतृत्व में जिला काँग्रेस कमेटी में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें महिला काँग्रेस की सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर प्रदेशाध्यक्षा फूलोदेवी नेताम के निर्देश का अक्षरशः पालन करने का संकल्प लिया। इसके लिए रानी चौहान ने अपनी टीम को तैयार रहने के लिए कहा और सभी से उम्मीद भी की कि, अपने जिले के प्रत्येक बूथों पर महिला काँग्रेस अपनी पकड़ मजबूत बनाएगी। जिससे आगामी चुनाव में महिला काँग्रेस की सहभागिता भी बढ़-चढ़कर प्रदर्शित हो सके और भारी बहुमतों से काँग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाई जा सके। जिससे प्रदेश में पुनः काँग्रेस की सरकार बन सके। इसके लिए सभी महिला काँग्रेसी दृढ़ संकल्पित नजर आई। बैठक में एक और महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई। जिसमें आगामी दिनों में प्रदेशाध्यक्षा फूलोदेवी नेताम जी से जैसे ही निर्देश मिलेगा वैसे ही सभी महिला काँग्रेसी को रायपुर में होने वाले महंगाई के विरोध में बड़े आंदोलन में जाकर अपनी सहभागिता निभानी पड़ेगी। जिसके लिए सभी तैयार रहे। और अधिक से अधिक महिलाओं को उस कार्यक्रम में लेकर जाने की जिम्मेदारी भी सभी उठानी पड़ेगी।
इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण चर्चा इस विषय पर हुई कि, महिला काँग्रेस अपने जिले में प्रत्येक बूथ पर 5 महिलाओं की एक कमेटी तैयार करेगी, जो उस बूथ को भली-भांति जानते व समझते हो। जिससे काँग्रेस पार्टी उस बूथ में मजबूत स्थिति में आ सके और वोटिंग में भी शत प्रतिशत काँग्रेस के पक्ष में वोट पड़ सके। इसके लिए रानी चौहान ने जिम्मेदारी भी सौंप दी है। जिसके तहत किरण बरेठ को रायगढ़ नगर पालिक निगम वार्ड क्र. 43, 44, 45 की जिम्मेदारी दी गई है। सुनिता मिंज को वार्ड क्र. 2, 3, 4 की जिम्मेदारी दी गई है। कृष्णा चौहान को वार्ड क्र. 9, 10 की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सत्यवती पटेल को 24, 25, 26 वार्ड क्र. की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्यभामा को वार्ड क्र. 36, 42 की जिम्मेदारी दी गई है। गीता नायक को वार्ड क्र. 37, 38 की जिम्मेदारी दी गई है। बीनू बेगम को वार्ड क्र. 28, 29, 30, 31 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उर्मिला लकड़ा को वार्ड क्र. 7 की जिम्मेदारी दी गई है। गायत्री सिंह को वार्ड क्र. 5, 6 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जम्बोवती को वार्ड क्र. 47 की जिम्मेदारी दी गई है। रुक्मिणी चौहान को वार्ड क्र. 35 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाकी बचे हुए वार्डों को जिलाध्यक्षा रानी चौहान ने अपनी जिम्मेदारी में रखते हुए स्वंय जिम्मा लिया है। साथ ही सभी को अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में महिला काँग्रेस को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी।
इस बैठक में प्रमुख रूप से रायगढ़ महिला काँग्रेस की जिलाध्यक्षा रानी चौहान, कृष्णा चौहान, गीता नायक, किरण बरेठ, बीनू बेगम, सुनिता मिंज, सत्यवती पटेल, उर्मिला लकड़ा, गायत्री सिंह उपस्थित रही।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
