प्रेत-आत्मा का भय और जादू-टोना का झांसा देकर तांत्रिक ने रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी से 35 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, शीतल नगर निवासी दिनेश पुत्र रमणलाल सोनी की शिकायत पर आरोपित सलमान उर्फ शकील पर मामला दर्ज किया है। दिनेश ने पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी का स्वास्थ्य खराब रहने लगा था। वह अंधविश्वास को ज्यादा मानती है। सलमान ने दिनेश की पत्नी को बताया कि घर में प्रेत बाधा है।
दिनेश की पहली पत्नी के साये का घर में गहरा प्रभाव है। इस मकान को तुरंत खाली करना होगा। दिनेश ने डर के कारण 35 लाख रुपये में मकान का सौदा कर दिया। दूसरा मकान खरीदने की योजना बनाई तो सलमान ने रुपये लेकर पत्थर मुंडला बुलाया। यहां उसने तंत्र विद्या से 35 लाख के 70 लाख रुपये करने का झांसा दिया और 35 लाख रुपये लेकर गायब हो गया।
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
