कोचिंग जा रही दो लड़कियों पर एसिड अटैक….
सांगानेर सदर थाना इलाके में कोचिंग जा रही दो लड़कियों पर शनिवार को एसिड अटैक हुआ। बाइक सवार युवक ने दो किलोमीटर की दूरी पर दोनों छात्राओं पर अलग-अलग हमला किया।
दोनों छात्राओं को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। वहीं पुलिस को आरोपित युवक का एक फुटेज मिला है, जिसमें आरोपित बाइक पर तेजी से भागता हुआ दिखाई दे रहा है। लड़कियों ने बताया कि वह हमलावर को नहीं पहचानतीं। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित को आईडेंटिफाई करने का प्रयास कर रही है। वहीं बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। दोनों लड़कियां पर कौन सा एसिड फेंका गया है, इसकी जानकारी के लिए एफएसएल टीम से जांच करवाई जा रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) चाकसू के.के. अवस्थी ने बताया कि बाइक सवार युवक ने सांवलिया रोड और वाटिका रोड पर छात्राओं पर केमिकल फेंका है। जिनमें से एक 22 वर्षीय युवती खुद पढ़ने के साथ ही कोचिंग में छात्रों को पढ़ाती है। शनिवार को कोचिंग से वापस लौटते समय से उसपर केमिकल फेंका गया। इसके चलते युवती की पीठ झुलस गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचायां वहीं वारदात स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर युवक ने दूसरी छात्रा (19) पर केमिकल फेंका। इसके चलते उसका हाथ झुलस गया। उसे भी इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में केमिकल अटैक के दो केस आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों छात्राओं से जानकारी जुटाई। जहां पता चला कि दोनों छात्राएं एक दूसरे को नहीं जानती हैं, न ही आरोपित युवक को पहचानती हैं। दोनों छात्राएं को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वहीं दोनों ही वारदातों में एक ही युवक शामिल है जिसका फुटेज पुलिस को मिला है। फिलहाल पुलिस ने दोनों छात्राओं के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित युवक को चिन्हित करने का प्रयास किए जा रहे हैं।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
