रायपुर: स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। नये आदेश के मुताबिक इस साल दशहरा की छुट्टी पांच दिनों की होगी । यह 3 अक्टूबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगी। उसके बाद दिवाली की लंबी छुट्टी होगी। यह छुट्टी 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 6 दिनों की होगी। इस दौरान दिवाली से जुड़े सभी प्रमुख पर्व-त्यौहार आ जाएंगेस्कूल शिक्षा विभाग ने शीतकालीन


छुट्टियों का समय 23 दिसम्बर से तय किया है। यह 28 दिसम्बर तक चलना है। इस बार शीतकालीन छुट्टी का समय 6 दिन तय हुआ है। वहीं 46 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश भी अभी से घोषित कर दिया गया है। यह एक मई से 15 जून 2023 तक चलना है। अधिकारियों का कहना है, मौसम की स्थिति को देखते हुए शीतकालीन अवकाश को स्थानीय स्तर पर भी बढ़ाया जा सकेगा। इसका फैसला कलेक्टरों को लेना है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
