सारंगढ़ : ग्रैंड रास गरबा का शानदार 4 सीजन इस बार फिर से सारँगढ़ के मंडी ग्राउंड में होने जा रहा है। मुख्य आयोजक आईसीआईसीआई बैंक है। शानदार कार्यक्रम के लिए इस बार यूथ क्लब एवम अप्सरा इवेंट में पूरी ताकत झोंक दी है, सफल कार्यक्रम के लिए इस बार रायपुर से एंकर के रूप में एंकर रोशनी अग्रवाल आ रही हैं। एवम गरबा कार्यक्रम में बाहर से बाउंसर भी आ रहे हैं जी कार्यक्रम को बिना विघ्न सफल करने में सहायता देंगे।


पहले दिन 30 सितम्बर को जूनियर ग्रुप का कंपीटिशन होगा एवम 1 अक्टूबर दूसरे दिन के कार्यक्रम में सीनियर ग्रुप महिलाओं का कंपीटिशन होगा।दोनों दिन कंपीटिशन के बाद सभी लोगों को गरबा का आनंद लेने आमन्त्रित किया गया है।
कार्यक्रम में शामिल होने 150 रु का सहायता शुल्क रखा गया है जो कि दोनों दिन के लिए मान्य रहेगा। दोनों दिनों के ग्रुप्स कंपीटिशन के जीते हुए ग्रुप को इनाम वितरण 1 अक्टूबर को किया जायेगा।
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
- कैसे निकाला जाता है कॉकरोच का दूध, क्यों है यह हेल्दी? - September 17, 2026
- गणपति बप्पा के लिए मोदक नहीं बना पाए तो केले के हलवा का लगाएं भोग, आसान है रेसिपी… - September 17, 2026
