रायगढ़:छत की टँकी में महुआ शराब जमा कर उसे पाइप और नल के सहारे शराब बेचने के नए तरीके का भंडाफोड़ …. आबकारी अधिकारियो ने घर मे छापेमारी कर पकड़ी अनोखी तस्करी…पढ़िए पूरी खबर
रायगढ़। महुआ शराब की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने जब से कार्रवाई तेज की गई है तब से महुआ शराब की बिक्री और तस्करी को लेकर तरह तरह आरोपी बिक्री और तस्करी के नए नए नमूने पेश कर रहे हैं। खासकर रायगढ़ जिले में लुका छिपी तरीकों से बड़े पैमाने पर महुआ शराब की तस्करी और बिक्री की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने एक घर मे छापा मारकर घर की छत की टँकी में महुआ शराब जमा कर उसे पाइप और नल के सहारे शराब बेचने के नए तरीके का भंडाफोड़ किया है। आरोपी के पास से 30 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्रीमती रानू साहू एवं सहायक आयुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के निर्देश पर 28/09/2022 को महुआ शराब की अवैध बिक्री के विरूद्ध आबकारी वृत्त खरसिया प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल ने कार्रवाई की है। मुखबिर से सूचना मिलने पर मनोज जोल्हे पिता लालाराम उम्र 40 वर्ष साकिन हरिजन मोहल्ला, अंजोरीपाली चौकी खरसिया के रिहायशी मकान की सघन जांच करने पर ऊपर छत में एक छिपी हुई टंकी बनाई गई थी। जिसमें महुआ शराब भरी जाती थी और नीचे घर में एल्यूमीनियम के गेट के सहारे छिपा कर एक पाइप से नल लगा कर रखा गया था। इस नल से ही आवश्यकतानुसार ग्राहकों को महुआ शराब निकाल कर बेची जाती थी।
आरोपी के संज्ञान अधिपत्य से कुल 30 लिटर महुआ मदिरा, आबकारी टीम के साथ मदिरा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क 34(2)एवं 59 (क) के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल दाखिला की कार्यवाही की गयी!
उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल द्वारा की गयी। जिसमे स्टाफ आबकारी उड़न दस्ता प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिदार आबकारी आरक्षक प्रवीण जांगड़े, कुलदीप ठाकुर,मनोज तिवारी , तेजराम साहू, महिला नगर सैनिक अन्नू ठाकुर, उर्सेला , सरोज एवं वाहन चालक उमेश साहू उपस्थित रहे।।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
