सारंगढ़: सोमवार को अग्रसेन जयंती पर बरमकेला में अग्रवाल समाज विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। बरमकेला में आयोजित अग्रसेन जयंती पर रायगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी शंकरलाल अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार रायगढ़, अनूप अग्रवाल पिथौरा, राजकुमार अग्रवाल कार्यक्रम अध्यक्ष और गिरधारी लाल अग्रवाल अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्षता में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बरमकेला के सुभाष चौक में गाजा बाजा पटाखों की गूंज के साथ मुख्य अतिथि शंकरलाल अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। बरमकेला में अग्रसेन महाराज की जयंती पर विभिन्न खेलकूद गतिविधि समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, उल्टा पुल्टा, नृत्य, समूह नृत्य, भाषण व गीत आदि के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महिला पुरुष बच्चों को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें उपस्थित महिला मंडल, मारवाड़ी युवा मंच, अग्रसेन सेवा समिति के सदस्य ताली की गड़गड़ाहट से सभी का अभिनंदन किया है।

दान ही सच्ची मानव सेवा –
कार्यक्रम में अनूप अग्रवाल पिथौरा वाले, दुलीचंद अग्रवाल, आंचलिक सदस्य अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल मारवाडी युवा मंच आतीश शर्मा ने महाराजा अग्रसेन के बताए गए दान धर्म के मार्ग पर चलने को ही सच्ची मानव सेवा बताया है। समाज को जोड़े रखने का भी संदेश दिया है।
अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल, सचिव, रमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल (हार्डवेयर), उपाध्यक्ष सजन अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सह सचिव अनिल अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, प्रचार मंत्री, संतोष अग्रवाल आंचलिक महासभा सदस्य, दुलीचंद अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चों सहित अग्र बंधु उपस्थित थे।
जयंती में शामिल हुए मायुम॑ प्रदेश अध्यक्ष मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष और युवा उद्यमी अमर सुल्तानिया (नैला) अग्रसेन जयंती में शामिल होने नगर पहुंचे। मारवाड़ी युवा मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्चना गर्ग के निवास में मायुमं शाखा व जागृति ने अमर से मुलाकात की। अमर मंच के संस्थापक सुशील डिम्पल के घर भी पहुंचे। मायुमं और जागृति शाखा ने अमर व मुकेश भोपालपुरिया का स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में मायुमं से सुशील डिंपल, मायुमं अध्यक्ष जगदीश मित्तल, प्रहलाद बंसल, सूर्यदीप अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल, आलोक कबुलपुरिया अंकित अग्रवाल, अर्चना, आशा अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, भावना अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल (एचएम) प्रीति गिरधर सहित मायमं के सदस्य मौजूद थे।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
