सारंगढ़: मंगलवार को 12वीं के छात्र की मौत हो गई। उसने रविवार शाम जहर पी लिया था। सारंगढ़ कोसीर के बरभांठा निवासी सूरज अजेय (19) सारंगढ़ के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। जहर पीने के बाद जब उसे उल्टी होने लगी और परिजन के साथ ही आसपास के लोगों ने तबीयत पूछी तो सूरज ने जहर पीने की बात बताई। 112 को सूचना देकर उसे अस्पताल पहुंचाया, स्थिति गंभीर होने से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहर की मात्रा शरीर में ज्यादा फैल जाने से युवक की इलाज के दौरान मंगलवार सुबह 3.25 बजे मौत हो गई।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
