उमरिया जिले में अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. प्रेमिका के लिए पति ने पत्नी की ही हत्या कर दी. वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन पुलिस ने आरोपी पति और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. इस तरह 4 दिन में अंधे कत्ल का खुलासा हुआ, जिसका मास्टरमाइंड पति निकाला है।
दरअसल पूरा मामला उमरिया के पाली थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 1 का है, जहां महिला बिंदु पासी की घर में ही रक्तरंजित लाश मिली थी. मृतिका के गहने भी गायब मिले थे. पुलिस ने मृतिका के पति रामकृष्ण पासी से बारीकी से पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि रामकृष्ण पासी का पाली के वार्ड नंबर 4 खलौद निवासी महिला वंदना कोल के साथ बीते 4 वर्ष से प्रेम संबंध थे. दोनों शादी करना चाह रहे थे, लेकिन पत्नी के जिंदा रहते यह संभव नहीं था।
रामकृष्ण पासी ने प्रेमिका वंदना कोल के साथ मिलकर अपनी पत्नी बिंदु पासी के हत्या की योजना बनाई. उसने कहा कि मैं अपनी पत्नी को दोपहर में दूध में नींद की गोलियां मिलाकर दे दूंगा और तुम आकर नाक और सिर में लोहे के रॉड से हमला कर बिंदु को मौत के घाट उतार देना. मैं घर से बाहर रहूंगा. जिससे किसी को मेरे ऊपर शक भी नहीं होगा. 23 सितंबर की दोपहर रामकृष्ण ने पत्नी को दोपहर में खाना खाने के बाद दूध के साथ नींद की गोली मिलाकर दे दी और घर से निकल गया.

योजना अनुसार रामकृष्ण की प्रेमिका ने सूने घर में आकर अचेत अवस्था में पड़ी बिंदु पासी के नाक और सिर में लोहे के रॉड से हमला कर मंगलसूत्र और कान से सोने की झुमकी निकाल ली. जिससे यह घटना लूट के उद्देश्य से की गई प्रतीत हो. पुलिस की पूछताछ में पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने स्वीकार किया है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भव्य किसान गोष्ठी संपन्न..नॉमिनी गोल्ड कूपन लकी ड्रा के विजेता को मिली चमचमाती मोटरसाइकिल.. - August 6, 2026
- जनपद सीईओ पर आरोप पूरी तरह बेबुनियाद..72 लाख की गड़बड़ी रोकने पर तिलमिलाए असामाजिक तत्व.. - August 6, 2026
- थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा की सख्ती का असर: युवती को धमकाने वाला आरोपी चाकू समेत गिरफ्तार, भेजा गया जेल.. - August 6, 2026




