सारंगढ़ : मनीष गायकवाड़ होंगे सारंगढ़ नगर पालिका के नये सीएमओ, संजय सिंह के मंसुबों पर फिर गया पानी ….! पूर्व मे बिलासपुर नगर निगम में जोन कमिश्नर के रूप मे पदस्थ थे श्री गायकवाड़…
सारंगढ़। नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा आज नगरीय प्रशासन के 39 अधिकारियो के स्थानान्तरण मे सारंगढ़ नगर पालिका मे सीएमओ के रूप मे मनीष गायकवाड़ की पदस्थापना किया है। 23 मई को मुड़ा तालाब के मामले मे निलंबित हुए सारंगढ़ नगर पालिका के सीएमओ संजय सिंह के बाद बरमकेला नगर पंचायत के सीएमओ जीवन लाल यादव को सारंगढ़ नगर पालिका का प्रभार दिया गया था। वही अब बिलासपुर नगर निगम में जोन कमिश्नर के रूप मे पदस्थ रहे मनीष गायकवाड़ को सारंगढ़ नगर पालिका मे सीएमओ की जिम्मेदारी सौपी गई है। जिला बनने के बाद सारंगढ़ शहर में नगर पालिका की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई थी तथा नये जिल क लिये काफी ज्यादा जिम्मदारी नगर पालिका सारंगढ़ को निभाना पड़ रहा था। ऐस मे अब नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा युवा अधिकारी क॑ तोर पर भिलाई मे चर्चित रहे मनीष गायकवाड़ को नगर पालिका सारंगढ़ का नया सीएमओ के रूप में पदस्थ किया गया है। 2019 बैच के अधिकारी मनीष गायकवाड़ के पदस्थापना से निलंबित सीएमओ संजय सिंह के वापस सारंगढ़ में बहाल होने संबंधी अफवाहो पर विराम लग गया है। सोशल मिडिया में कई दिनो से सीएमओ संजय सिंह के वापसी की खबरे ब्रेकिंग के रूप मे चल रही थी किन्तु आज नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा जारी आदेश के बाद संजय सिंह के मंसूबो पर पानी फिर गया।
उपयंत्री तारकेश्वर नायक हो चुके हैँ बहाल –
3 करोड़ रूपये के मुड़ा तालाब मामले म॑ बिना दर स्वीकृति के कार्य प्रारंभ करने के मामले मे नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा नगर पालिका सारंगढ़ के सीएमओ संजय सिंह और उपयंत्री तारकेश्वरर नायक को निलंबित कर दिया था। गत दिनो उपयंत्री तारकेश्वर नायक को नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा बहाल करते हुए उन्हे नगर पंचायत भटगांव को उपयंत्री की जिम्मदारी सौपी है। वही सीएमओ रहे संजय सिंह अभी तक बहाल नही हो पाये है। ऐसे में अटकले लगाई जा रही थी कि संजय सिंह सीएमओ के रूप में ही सारंगढ़ नगर पालिका मे पदस्थ होने वाले है। किन्तु आज जारी आदेश के बाद संजय सिंह के शुभचिंतकों को निराशा हाथ लगी।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
