जगन्नाथ बैरागी।

सारंगढ़ ! सारंगढ़ बॉडी जोन ने हमेशा अपने क्रियाकलापों से प्रदेश एवं देश मे सारंगढ़ का नाम रौशन किया है। ताजतरीन खुशखबरी छत्तीसगढ़ स्टेट डीआर खूबचंद बघेल ट्रॉफी पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2022 की हैँ जहाँ सारंगढ़ के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
दिनांक 23 से 25 सितंबर 2022 हनुमान ज़िम मुंसिपल चौक कुम्हारी दुर्ग में संपन्न प्रतियोगिता मे लगभग 3000 पावर लिफ्टर सम्मिलित हुवे थे। जिसमे सारंगढ़ के प्रतिष्ठित जिम “बॉडीजोन” के रितेश महाजन ने भी भाग लिया था। अपने बेहतरीन लिफ्टिंग के बदौलत रितेश महाजन ने सबको पछाड़ते गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। विदित हो रितेश महाजन हमारे सारंगढ़ कि शान मिस्टर छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डर श्री राजेश नायक एवं विजेंद्र गुड्डू यादव, प्रिंस यादव, मुकेश महाजन के नेतृत्व में ट्रेनिंग लेकर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैँ। उक्त प्रतियोगिता मे सारंगढ़ ने 2 गोल्ड मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्राप्त किया जिन्हे आयोजकों ने सम्मानित किया।

गणमान्यों ने दी बधाई –
अब्बास अली पेट्रोल पंप के हैदर भाई,
केपी स्कूल इंग्लिश मीडियम एवं हिंदी माध्यम स्कूल बंधापाली श्री पुरुषोत्तम पटेल डायरेक्टर, संतोष प्राचार्य हिंदी माध्यम स्कूल बंधापाली सुदामा चौहान, अंग्रेजी माध्यम स्कूल सीमा यादव कराते कोच, के के साहू पटवारी साहू समाज अध्यक्ष शिवचरण साहू ठेठवार, जगन्नाथ बैरागी सहित गणमान्यों ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
