बड़ी खबर जशपुर जिले के बगीचा थाना से आ रही है, जहां नगरीय क्षेत्र के कब्रिस्तान के पीछे खेत मे एक अज्ञात युवक का शव मिला है, जिसके पूरे शरीर मे चोटों के निशान है। इस अज्ञात शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। आज सुबह सुबह खेत मे लोगों ने शव को देखा, और पुलिस को सूचना दी है। जो स्थल में दिखा ऐसा प्रतीत होता है कि खेत मे युवक का दो तीन लोगों से द्वद हुआ है, और उसके शरीर पर चोटों के निशान है। युवक सिर्फ अंडरवेयर में है, तथा पास ही झाड़ियों में उसके कपड़े, पर्स, और घड़ी फेंके हुए मिले है। मौके पर पुलिस पहुंची है, फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। पर जिस तरह के स्थल पर चीजें देखने को मिल रही, वह इस अज्ञात युवक का हत्या होना बता रहा है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
