2 गांजा तस्कर पुलिस की गिरफ़्त में..सारंगढ़ अंचल में गांजे को खपाने के फ़िराक में 15 किलो ग्राम गांजे के साथ पकड़ाये.. एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर डोंगरीपाली पुलिस की कार्यवाही…
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़- रायगढ़ जिले के नवपदस्थ एस पी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध महुआ शराब, गांजा तस्करी, जुआ सट्टा पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के नए पुलिस कप्तान के निर्देशों का पालन करते हुए ओड़िशा बार्डर पर स्थित डोंगरीपाली पुलिस द्वारा अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को डोंगरीपाली पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी पायी है। इनके कब्जे से पुलिस को करीब 15 किलो गांजा कीमती 45 हजार रुपए का बरामद हुआ है। आरोपी बाइक में ओडिशा से गांजा लेकर सारंगढ़ आ रहे थे, लेकिन एएसआई रामकुमार मानिकपुरी के नेतृत्व में उनकी टीम ने तस्करों को बिरनीपाली बैरियर के पास दबोच लिया। एसपी अभिषेक मीणा, एएसपी अभिषेक वर्मा और सारंगढ़ एसडीओपी प्रभात पटेल के दिशा निर्देेशों पर डोंगरीपाली पुलिस ने अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए तत्पर है। थाना क्षेत्र में लगातार गांजा तस्करों व अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। डोंगरीपाली टीआई जितेंद्र एसैया व एएसआई रामकुमार मानिकपुरी द्वारा पूरे क्षेत्र में मुखबिरों का जाल बिछाया है। बुधवार को ASI मानिकपुरी को अपने सूचनातंत्र से सूचना मिली कि दो आरोपी बाइक में ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं। मुखबिर की इस सूचना पर तत्काल एएसआई ने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए बिरनीपाली बैरियर के पास नाकेबंदी कर दी। इस दौरान एक बिना नंबर की प्लेटिना बाइक में दो युवक पहुंचे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उनकी तलाशी ली गई तो एक सफेद रंग की बोरी में करीब 15 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम ताराचंद जायसवाल पिता कुशवा 52 साल निवासी रायपुर रोड बाबाकुटी सारंगढ़ और तुलराम डनसेना पिता स्व धनेश्वर 50 साल निवासी रिसेकेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद होना बताया। आरोपियों ने उक्त गांजा को ओडिशा के सोनपुर से लाना और सारंगढ़ क्षेत्र में खपाना बताया। इस कार्रवाई में एएसआई आरके मानिकपुरी, आरक्षक , जगजीवन जोल्हे, विनय तिवारी, गजानंद पटेल और किशोर एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
