बुरहानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 अवैध हथियार जब्त किया। जब्त हथियारों में 47 पिस्टल और 4 देसी कट्टा है। हथियारों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपए है।

मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। पुलिस आरोपियों से तस्करी के तार को डिकोड करने में जुट गई है।

मोसीम तड़वी बुरहानपुर के सिकलीगरो के गढ़ कहे जाने वाले ग्राम पचोरी में अभी भी अवैध हथियारों की तस्करी चल रही है। बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार के निर्देश पर 60 से अधिक पुलिस जवानों ने ग्राम पचोरी में दबिश देकर 51 अवैध हथियार का जखीरा जब्त किया है। जब्त हथियारों में 47 पिस्टल और चार देसी कट्टा है। जब्त हथियारों की बाजार मूल्य कीमत करीब 30 लाख बताई गई है।
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुरहानपुर एसपी खालिस्तानी कनेक्शन की भी जांच कर रहे हैं, जिससे खालिस्तानी से तो कोई कनेक्शन नहीं है। बता दें कि विगत दिनों खालिस्तानी कनेक्शन एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों तस्कर कहीं खालिस्तानियों को हथियार सप्लाई तो नहीं करते थे इसकी भी जांच की जा रही है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
