मुंबई: एकतरफा प्यार में लोग क्या-क्या कर जाते हैं। यहां तक कि अपनी जान भी दे देते हैं। ऐसा दो एक मामला महाराष्ट्र के मुबंई के अंधेरी वेस्ट इलाके से सामने आया है, जहां एक किशोर ने एकतरफा प्यार में ख़ुदकुशी कर ली।

हालांकि किशोर के आखिरी पलों की कहानी बेहद दर्दभरी और रौंगटे खड़ी कर देने वाली है। पुलिस ने किशोर की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार से शिकायत न मिलने पर पुलिस ने आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया है।
दरअसल, एकतरफा प्यार में ख़ुदकुशी का मामला मुबंई के अंधेरी वेस्ट इलाके से सामने आया है। कक्षा 10 में पढ़ने वाला छात्र एक लड़की से प्यार करता था। रविवार रात को छात्र ने वॉट्सऐप पर लड़की से अपने प्यार का इजहार किया, मगर लड़की ने उसके प्रपोजल को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि वह दोनों बस अच्छे दोस्त हैं। वह उससे प्यार नहीं करती है। लड़की द्वारा प्रपोजल रिजेक्ट किए जाने से छात्र सदमे में आ गया। छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।
वहीं, मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी है कि 10वीं कक्षा का छात्र अपने माता-पिता और बहन के साथ एक हाउसिंग सोसाइटी में रहता था। यह घटना रविवार रात लगभग 9।44 बजे हुई। पुलिस को मौके पर छात्र की डायरी, एक कोल्ड ड्रिंक, सोडा की दो बोतलें और उसकी चप्पलें बरामद हुईं हैं। पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि छात्र ने वॉट्सऐप पर अपनी एक दोस्त को प्यार का इजहार किया था, मगर लड़की ने उसके प्यार को ठुकरा दिया। इसी वजह से उसने ख़ुदकुशी कर ली।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
