रायगढ़: जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता विनोद दास बाबा तमनार ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के समक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र देने की पेशकस की है।
श्री विनोद दास बाबा वैष्णव ने अध्यक्ष को सम्बोधित करते हुवे कहा है की
विगत विधानसभा चुनाव में लैलूंगा विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मेहनत से एक तरफा पार्टी को जीत दिलाई थी।विगत 35 वर्षों में लैलूंगा विधानसभा का प्रतिनिधित्व 5 बार भाजपा पार्टी द्वारा किया गया। पांचों बार भाजपा का विधायक तमनार ब्लाक से चुने गए।एक तरह से तमनार ब्लाक भाजपा का गढ़ रहा है । इसके बावजूद पिछले विधानसभा चुनाव में तमनार ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एकजुटता एवं अथक मेहनत से कांग्रेस भाजपा पर पांच से छ हजार की बढ़त बनाने में सफल हुई थी ।आज वर्तमान में कांग्रेस के विधायक लैलूंगा ब्लाक से हैं,इस बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संगठन चुनाव में काफी उत्साह था, परन्तु हमारा ब्लाक तमनार के साथ छ्ल किया गया। जिससे कार्यकर्ताओं में घोर निराशा है, प्रदेश प्रतिनिधि हेतु सर्व सम्मति से मेरा नाम प्रस्तावित एवं समर्थन किया गया था। इसके बावजूद प्रदेश प्रतिनिधि हेतु मेरा नियुक्ति नहीं होना घोर आश्चर्य का बिषय है तथा मेरे लिए काफी अपमान जनक है। इससे मैं काफी व्यथीत हूं, और उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
