सारंगढ़। जिला मुख्यालय बनने के पहले पखवाड़ा बीतने के बाद अब शहर को पटरी पर लाने की कयावद शुरू हो गया है। कलेक्टर डी.राहुल वेंकट ओर एस.पी. राजेश कुकरेजा के निर्देश पर प्रशासन यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के कयावद में जुट गया हे। सकरी नजर आने वाला सारंगढ़ के रायपुर रोड़, बस स्टेंड रोड़ तथा गौरव पथ अब चौड़ा नजर आ रहा हे। वही व्यावसायिक प्रतिष्ठाना के सामने होने वाले अस्त व्यस्त पार्किंग पर भी जिला प्रशासन कड़ा रूख अखितयार करते जा रहा है। वही जिला बनने के बाद भी अभी तक शहर के भीतर भारी वाहनो के आवागमन का समय सीमा का निर्धारण नही होने से किसी भी समय भारी वाहनो का लोड़ अनलोड़ होना जारी है जिसके कारण से कई सड़क पर आवागमन बाधित हो जाता है।

जिला मुख्यालय का स्वरूपधारण करने वाला सारंगढ़ में यातायात व्यवस्था का जनाजा निकल चुका था। बात चाहे दुकानदारों के द्वारा अपने दुकानों का सामान को सड़क तक बाहन निकालने की हो या सड़क के आधे से ज्यादा भाग पर ठेले ओर खोमचे वालो का कब्जा की बात हो। यहा पर अस्त व्यस्त पार्किंग ओर मनमानी करते भारी वाहनो का रेलमपेल से शहर की स्थिति बद से बदत्तर हो गई थी। नवीन जिला का स्वरूप धारण करने के बाद जिला प्रशासन की नजर इस अव्यवस्थित यातायात की ओर सबसे ज्यादा गया है। सड़क के किनारे लगने वाले खोमचे तथा ठेले से पूरा शहर त्रस्त था। चोड़ी सड़क इनके कारण से सकरी हो गया था। शहर के बीच से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 153 तथा 130बी में भारी वाहनों के आवागमन लगातार बढ़ रहे हे किन्तु सड़को की चोडाई कम होते जा रही थी। इस समस्या पर जिला प्रशासन ने सबसे पहले नजर तरेरी तथा कलेक्टर डी.राहुल वेंकट तथा एस.पी.राजेश कुकरेजा के निर्देशन मे नगर पालिका सारंगढ़ तथा थाना सारंगढ़ की टीम सबसे पहले इस समस्या के समाधान करने के लिये जुटी हुई दिख रही है। सारंगढ़ के जनपद पंचायत के पास से बस स्टेड होकर भारतमाता चोक तक जाने वाली रायपुर रोड़ तथा भारतमाता चोक से एडीबी स्टेट बेंक तक रायगढ़ रोड की सड़क तथा भारत माता चोक से रानीसागर तक की बिलासपुर रोड़ की सड़क कई स्थान पर अच्छी खासी चोड़ी है तथा कुछ स्थान पर सकरी है। किन्तु इन तीनो रोड़ मे रोड़ के ऊपर मे व्यापारियों के द्वारा सड़क पर निकाला गया सामान तथा अनियंत्रित तथा अव्यवस्थित भारी वाहनो का सड़क के किनारे खड़े होना तथा अवेध रूप पार्किंग का निमार्ण सहित दुकानो के सामने उपभोक्ताओ के मनमानी करते हुए सड़क पर खड़े किये हुए चारपहिया वाहन ओर दुपहिया वाहनों के अनुशासित ओर कतारबद्ध लगाने की समझाईश का असर साफ तोर पर सारंगढ़ मे देखने को मिल रहा है। सारंगढ़ के स्टेट बैंक के सामने यातायात व्यवस्था सबसे ज्यादा बदहाल होती थी तथा नेशनल हाईवे के आधी सड़क तक पार्किंग के रूप मे रोड का उपयोग होता था। इस बड़ी समस्या को काबू में करने के लिये जिला प्रशासन बैंक प्रबंधक के साथ मिलकर गाड़ियो का पार्किंग तथा व्यवस्थित पार्किंग पर अपना ध्यान केन्द्रित कर दिया है जिसके कारण से बदहाल पड़े पार्किंग अब व्यवस्थित नजर आने लगा है। वही बस स्टेंड ओर वीरांगला लक्ष्मीबाई व्यावसायिक परिसर के सामने सडक पर लगाया जाने वाला दर्जन भर से अधिक फल दुकान का ठेला तथा नाश्ता का ठेला के कारण से यहा पर सडक सकरी हो गई थी। वही भारतमाता चोक पर चारो ओर लगने वाला खोमचे वालो का ठेला के कारण से शहर में एंटी करना कठिन हो गया था। इस कारण से जिला प्रशासन की नजर इस चोक पर सबसे पहले पड़ी तथा यहा पर सड़क की चौडीकरण तथा अस्त व्यस्त यातायात को नियंत्रित करने मे पुलिस और नगर पालिका की टीम लोगो को समझाने में लगी है। इसके कारण से गौरवपथ भी अब चोड़ा नजर आने लगा हेै।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
