सारंगढ़। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री यादव ने गौ तस्करों से 250 गाय को छुडवाया। मामले की जानकारी मिलते ही गौ सेवक सतीश यादव एवं उनकी टीम बिना देरी किए साराडीह बैराज पहुंच गए। वहां जाकर देखा तो छह गौ तस्कर गायों को खदेड़ कर नदी के दूसरी तरफ ले जा रहे थे, तभी जहां गौ सेवक पहुंच गए और गौ सेवकों को देखते ही गौ तस्करी करने वाले भाग खड़े हुए। 5 गौ तस्कर भागने में सफल हो गए उनमें से एक तस्कर को पकड़कर सारंगढ थाना लाया गया। जिससे पूछताछ करने पर उसने गांव के सरपंच,बीडीसी एवं उपसरपंच का नाम लिया जिनके कहने पर वह गायों को लेकर जा रहे थे । एक गौ तस्कर जो थाने में बैठा हुआ था , वह पुलिसवालों को चकमा देकर वहां से भाग खड़ा हुआ । जिसकी जानकारी टीआई को दिया गया एवं आरोपी को ढूंढने के लिए अपने सिपाही भेजें लेकिन वे असफल रहे।

उस कार्य मे सतीश यादव के साथ
टीया चौहान के साथ तुला सोनवानी, उमेश त्रिपाठी , दुर्योधन यादव जनी खान ने एफआईआर के लिए जोर लगाया और टीआई सर से निवेदन किया कि – आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही को जाए।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
