जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ । सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी चक्रधरनगर में रहने वाले *निताई देवनाथ उर्फ निताई बंगाली* पर दिनांक 24/02/2021 को थानाक्षेत्र की एक महिला द्वारा दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर आरोपी पर अप.क्र. 132/2021 धारा 376 भादवि दर्ज किया गया । पीडिता विशेष वर्ग की सदस्या होने से प्रकरण में एट्रोसिटी एक्ट की धारा जोड़ी गई, आरोपी को थाने में अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी पर रिपोर्ट दिनांक से फरार था जिसे आज दिनांक 14/07/2021 को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया । आरोपी द्वारा पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था । पीडिता बताई कि नवंबर 2020 के समय आरोपी पहले उसका मोबाइल नम्बर प्राप्त कर उसके साथ घर परिवार की बातें करता था, कुछ दिनों बाद पसंद करता हूं कहकर शारीरिक संबंध बनाया । पीड़िता उससे दूर होने लगी तो निताई बंगाली उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था । पीड़िता हिम्मत कर अपने परिवारवालों को घटना बताई और थाना चक्रधरनगर में अपराध रिपोर्ट दर्ज करायी जिसके बाद से आरोपी फरार था । आरोपी *निताई देवनाथ पिता स्वर्गीय श्रीवासचंद्र देवनाथ उम्र 35 साल निवासी सुभाषनगर बंगाली कॉलोनी थाना चक्रधरनगर* को आज दिनांक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
