बुजुर्ग महिला की हत्या, लहूलुहान सिर कुचली मिली लाश, डॉग स्कॉट ने संदिग्ध को पकड़ा, खुलेगा हत्या का राज….
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में हरदी बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत धतूरा गांव में एक 62 वर्षीय महिला की हत्या की घटना सामने आई है. महिला के सिर को कुचल कर मारा गया है. उसकी लाश उसके घर पर मिली है.
घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच की कार्रवाई शुरू की. घटना के कुछ ही घंटे बाद आरोपी को पकड़ लिया गया.
मृतिका 62 वर्षीय कला बाई बेवा है. उसके पति नेहरू राठौर की मौत के बाद वो घर पर अकेले रहती थी. उसके दो पुत्र हैं. बड़ा बेटा ऋषि कुमार राठौर शादी के बाद ससुराल में बांकी मोंगरा में रहता है. छोटा बेटा मनीष कुमार भी शादी के बाद अपने ससुराल उतरदा में रहता है.
बड़ा बेटा मां के पास कभी कभी गांव धतूरा आया करता था. वहीं छोटा बेटा मनीष धतूरा में ही एक निजी कंपनी में काम करता है. कभी धतूरा मां के पास तो कभी ससुराल उतरदा में रहता था.13 तारीख की शाम मनीष ड्यूटी कर अपने मां के पास धतूरा आया था, फिर शाम होते ही ससुराल उतरदा चले गया.
14 तारीख की शाम वो फिर गांव धतूरा पहुंचा तो दरवाजा बंद था. बाहर से अपनी मां को आवाज दे रहा था, जब दरवाजा नहीं खोली तो घर पीछे दीवार फांद कर अंदर गया तो देखा की कमरे में खून से लथपथ उसकी लाश पड़ी थी. उसने इसकी सूचना तत्काल गांव वालों को देने के साथ ही हरदीबाजार चौकी पुलिस को दी.
घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार चौकी पुलिस मयंक मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच की कार्रवाई शुरू की. आरोपी ने महिला के सिर पर लोढ़े से वार किया था. महिला के सिर पर गम्भीर चोंट के निशान थे. महिला खून से लथपथ थी और लाश से बदबू भी शुरू हो गयी थी. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने परिजनों का बयान दर्ज कर गांव वालों से पूछताछ की.
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया. जहां मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार और बाघा ने पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मश्कत की. जिस लोढ़े से महिला के सिर पर वार किया गया था. बाघा ने उसे सूंघा और गांव में ही रहने वाले एक युवक के घर पहुंचा, जिसे पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ा. पुलिस की माने तो महिला के हत्या के मामले में संदेहियों से पूछताछ कर रही है. बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा.
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

