भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से नहीं बल्कि क्लब क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। आइसीसी टी20 विश्व कप का पहला खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य रहे इस बल्लेबाज ने सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

उथप्पा ने बुधवार 14 सितंबर 2022 को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इस बात को साझा किया। उन्होंने नोट लिखते हुए बीसीसीआइ और कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड दोनों को ही धन्यवाद दिया। मेरे लिए देश और कर्नाटक राज्य के लिए खेलने का मौका बड़ा सम्मान की बात रही। जैसे कि सभी अच्छी चीजों के एक ना एक दिन खत्म होना ही होता है तो अपना दिल बड़ा करते हुए सभी क्रिकेट फॉर्मेट से मैं संन्यास लेने की घोषणा करता हूं।
उथप्पा ने भारत की तरफ से 46 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। वनडे में 6 अर्धशतकीय पारी की बदौलत उन्होंने 934 रन बनाए। जबकि टी20 में 1 अर्धशतक के साथ उनके नाम 249 रन रहे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
