रायगढ़। जिले कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला व प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल का गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना को प्रदेश में शुरुवात किये जाने की घोषणा पर साधुवाद देते हुए कहा कि पिछले दिनों ही उनके रायगढ़ प्रवास के दौरान उन्हें व गौ सेवक आयोग के अध्यक्ष शयम सूंदर दास जी को इस संबंध में निवेदन किया गया था जिस पर उन्होंने उस पर सकारात्मक निर्णय लिया व गंभीरता पूर्वक अल्प काल मे ही घोषणा भी कर दी।
उन्होंने पशुधन के संवर्धन और संरक्षण के कार्य को आगे बढ़ाते हुए गोवंश के उत्तम स्वास्थ्य के लिए मोबाइल गोवंश चिकित्सा योजना की घोषणा की ।यह योजना अपने आप मे प्रदेश ही नहीं वरन पूरे देश मे बतौर रचनात्मक प्रयोग के रूप में मानी जा सकेगी और जिस हिसाब से लोगों की भावना इस प्रयोग को लेकर सुनने को मिली है यह छत्तीसगढ की सफलतम योजनाओं में से एक होने वाली है।
अनिल शुक्ला ने बताया की हालांकि शुरुवात में प्रत्येक जिले में एक या दो मोबाइल वाहनों से यह योजना प्रारम्भ होगी फिर चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत इसका विस्तार किया जाएगा।इस नई योजना के माध्यम से गौ वंश और पशु स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक विस्तार होगा। इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।इस योजना का सबसे आकर्षक पहलू ये है कि इस योजना के तहत मोबाइल सेवा के माध्यम से शहरी श्रमिक बस्तियों से लेकर दुर्लभ तथा दूरस्थ स्थलों में रहने वाले पशुपालकों तक यह सुविधा एक निर्धारित समय मे निर्बाध रूप से पहुंचेगी।इस अनूठी योजना के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी को पुनः धन्यवाद देते हुए अनिल शुक्ला व शाखा यादव ने संयक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस योजना की जितनी तारीफ की जाए वह कम ही होगी।उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक़्ता विनोद कपूर ने दी।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




